कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन 15 मार्च को, सरोज पांडेय और मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई दिग्गज होंगे शामिल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद होगा।
यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे आशीर्वाद पॉइंट, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी करेंगे, जबकि इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कोरबा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार कर रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी उपस्थित रहेंगी। उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और समाज की महिलाओं को संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी के विषय में प्रेरित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती फुलेश्वरी पैकरा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान तथा कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की सहभागिता रहने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास, समाज में महिलाओं की भूमिका तथा भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजकों ने जिले की सभी बहनों और महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें महिला शक्ति के उत्साह और एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा


