March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना–2026” का शुभारंभ, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर प्रदेश के आम बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना–2026” का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बकाया बिजली बिल के मामलों का समाधान करना और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से प्रदेश के लगभग 28.42 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। योजना के माध्यम से करीब 1566 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल प्रकरणों के समाधान का रास्ता खुलेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लगभग 757 करोड़ रुपये तक की राहत मिलने का अनुमान है।
सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल का समाधान कर सकेंगे और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को राहत देने और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहितकारी योजनाएं लागू कर रही है।
“बिजली बिल भुगतान समाधान योजना–2026” भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बकाया बिलों के मामलों का प्रभावी समाधान हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.