March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष बने श्याम साहू, संगठन को मजबूत करने नई टीम के साथ करेंगे काम

 

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति, भाजपा नेताओं ने दी बधाई, श्याम साहू ने कहा – संगठन विस्तार और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना प्राथमिकता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** भारतीय जनता पार्टी में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिला संगठन के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में भी संगठनात्मक विस्तार को गति दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति तथा भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के अनुमोदन से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में कोसाबाड़ी मंडल के लिए पार्टी के सक्रिय और समर्पित युवा कार्यकर्ता श्याम साहू को मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

श्याम साहू को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से कोसाबाड़ी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्याम साहू लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा मेहनत को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक मजबूत और सक्रिय होगा।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा – श्याम साहू
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद श्याम साहू ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करते हुए सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी, जो संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
श्याम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
श्याम साहू की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.