August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में नई जिम्मेदारी — गढ़ मंडल की कमान श्रीमती कुन्ती चंद्रा को, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और महिला शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी की सहमति, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार द्वारा जिला कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
घोषित सूची के अंतर्गत गढ़ मंडल से श्रीमती कुन्ती चंद्रा को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके सक्रिय सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
श्रीमती कुन्ती चंद्रा की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा गढ़ मंडल में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कुन्ती चंद्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा महिला शक्ति को संगठित कर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन की ताकत और बढ़ती है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही महिला मोर्चा की टीम जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर भाजपा की विचारधारा को मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.