August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, राम अवतार बने भाजयुमो जिला मंत्री

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय, लोकप्रिय एवं तेज-तर्रार युवा कार्यकर्ता राम अवतार भाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। संगठन में उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।
जिला मंत्री बनने पर राम अवतार भाई ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.