March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

 

 

 

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने जारी की सूची, पदाधिकारियों में दिखा उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे द्वारा की गई है। नई कार्यकारिणी में कई अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जागड़े के अनुमोदन के बाद की गई हैं। वहीं भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की है।

 

 

घोषित कार्यकारिणी में जिला महामंत्री के रूप में राजेंद्र टंडन और प्रमोद जांगड़े को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष के पद पर संतोष निराला (सह मीडिया प्रभारी), टीकम पाल, बबलू डहरिया, डेनियल मंगेशकर तथा लक्ष्य चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है।
जिला मंत्री के रूप में लुकेश्वर चौहान (लुक्की), मणिशंकर पाटले, लेखराम सोनवानी, सूरज टांडेकर तथा धनंजय कुटारे को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से मजबूत करने के उद्देश्य से हेमंत लसार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि डॉ. बरखा रानी कुर्रे को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तुलसी सूर्यवंशी और पूजा खंडे को संगठन में स्थान दिया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की यह नई टीम सामाजिक समरसता, जनसेवा और संगठन विस्तार के लक्ष्य को लेकर सक्रियता से कार्य करेगी, जिससे भाजपा संगठन कोरबा जिले में और अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.