August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल में आज शक्तिकेंद्र स्तरीय संगठनात्मक बैठकों की श्रृंखला, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 9 मार्च को विभिन्न वार्डों में शक्तिकेंद्र स्तरीय संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली बैठक सुबह 11:30 बजे बुधवारी क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 23 स्थित सामुदायिक भवन (दुर्गा पंडाल के पास) में आयोजित होगी। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे वार्ड क्रमांक 25 के शिवाजी नगर स्थित निगम कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में दूसरी बैठक संपन्न होगी। तीसरी बैठक 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 21 की सीएसईबी कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित की जाएगी, वहीं चौथी बैठक शाम 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 17 में शॉपिंग सेंटर के पास स्थित दुर्गा पंडाल परिसर में संपन्न होगी।
कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्र संयोजकों से संपर्क कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से इन बैठकों में सहभागिता का आह्वान किया है।
मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ एवं पुनि राम साहू, साथ ही कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार ने बताया कि इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को भी मजबूत किया जाएगा, जिससे पार्टी की जमीनी संरचना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.