August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में विकास की रफ्तार को मिलेगा नया बल: 06 मार्च को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग मंत्री तथा कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर शहर को नई सौगात देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2.00 बजे बिलासपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 3.30 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56, प्राथमिक शाला अग्रसेन के पास आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के 32 शासकीय विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण के लिए लगभग 160 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। साथ ही 21 शासकीय विद्यालयों में 73 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सायं 4.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी कोरबा पहुंचेंगे, जहां नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला का शुभारंभ करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी कॉलोनी के पास 25 लाख रुपये की लागत से अतिथि कक्ष भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 22 में आरा मशीन शिव मंदिर के पास 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मेन रोड में 30 लाख रुपये की लागत से गार्डन निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 21 में ईएसआई कॉलोनी के समीप 10 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।
मंत्री श्री देवांगन के इस दौरे को कोरबा शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.