April 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एआई समिट की ‘अशोभनीय घटना’ पर कोरबा में फूटा महिला शक्ति का आक्रोश, महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन व पुतला दहन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। राष्ट्रीय मंच पर हुई कथित अभद्र घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित इस प्रदर्शन में महिला शक्ति का संगठित और सशक्त रूप देखने को मिला।

 

नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अभद्र प्रदर्शन को महिला मोर्चा ने देश की छवि धूमिल करने का प्रयास करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे राष्ट्र की गरिमा और भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कृत्य बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्र सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

 

 

आक्रोश प्रदर्शन में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान, भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, जिला मंत्री श्रीमती कमला बरेठ, मीडिया सहप्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार का आचरण देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा,
“राष्ट्र की गरिमा सर्वोपरि है। हमारी संस्कृति और देश की छवि से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता और अशोभनीय आचरण के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा हर स्तर पर आवाज बुलंद करती रहेगी।
कोरबा में हुआ यह प्रदर्शन न केवल राजनीतिक प्रतिक्रिया रहा, बल्कि राष्ट्र सम्मान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें महिला शक्ति की दृढ़ता और संगठन की एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.