February 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा सहयोग केन्द्र बना कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान मंच, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया आवेदनों का मौके पर निराकरण

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केन्द्र इन दिनों कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। बुधवार को सहयोग केन्द्र में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं के आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया और अनेक मामलों का तत्काल निराकरण किया।
सहयोग केन्द्र में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे। मंत्री जायसवाल ने प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। जिन आवेदनों का मौके पर समाधान संभव था, उनका त्वरित निराकरण किया गया, वहीं अन्य विषयों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया।

 

मंत्री जायसवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं और शासन के बीच समन्वय स्थापित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आई है।
इस अवसर पर सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालित सहयोग केन्द्र की यह पहल संगठनात्मक सुदृढ़ता और कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी ढंग से संभव हो पा रहा है।
सहयोग केन्द्र की सक्रियता से यह स्पष्ट है कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.