February 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधानसभा की कार्ययोजना पर मंथन: कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक में शीर्ष नेतृत्व हुआ एकजुट

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर, 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा की आगामी कार्यवाही और विधायी कार्यक्रमों को लेकर आज समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह तथा विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

बैठक में विधानसभा की कार्यसूची, विभिन्न विधेयकों की प्रस्तुति और सदन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्य मंत्रणा समिति की यह बैठक आगामी सत्र को सुव्यवस्थित, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.