August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा में सेवा और सम्मान का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का सम्मान, सैकड़ों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर उरगा मंडल भाजपा द्वारा आयोजित सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। उरगा चौक स्थित डॉ. संजय वैष्णव के क्लिनिक परिसर में दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में हितग्राही, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हितग्राहियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मान पत्र भेंट किए गए। जिन परिवारों को शासन की योजनाओं से आवास, आर्थिक सहयोग या कृषि सहायता मिली है, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को रेखांकित किया गया। सम्मान पाकर हितग्राहियों के चेहरे पर स्पष्ट संतोष और आत्मविश्वास दिखाई दिया।
इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर भी लगाया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव ने ग्रामीणजनों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
मंडल अध्यक्ष किशन साव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने इसे केवल जन्मदिन उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का दिवस बताया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की तैयारियों में मंडल महामंत्री पवन कंवर एवं संजय वैष्णव सहित भाजपा उरगा मंडल और भाजपा युवा मोर्चा उरगा मंडल के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना का वातावरण बना रहा। हितग्राहियों के सम्मान और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से उरगा में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनकल्याण के संदेश के साथ यादगार बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.