AI Impact Summit 2026 में हंगामे पर उबाल: रायपुर में भाजयुमो का विशाल प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव
1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** रायपुर। वैश्विक मंच ‘AI Impact Summit 2026’ के दौरान कथित हंगामे को लेकर प्रदेश की राजनीति में तीखा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीति करार देते हुए राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने शंकर नगर स्थित भारत माता चौक से रैली निकालकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं की हुंकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार का व्यवहार देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला है। उनका कहना था कि वैश्विक स्तर के आयोजन में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और इससे कांग्रेस की कथनी-करनी में अंतर उजागर होता है।
राहुल टिकरिहा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का यह आक्रोश राष्ट्रहित और प्रदेश की गरिमा की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि होनी चाहिए और राजनीतिक मतभेदों को उस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए, जहां राष्ट्र की छवि प्रभावित हो।
रैली भारत माता चौक से प्रारंभ होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
इस विरोध प्रदर्शन ने राजधानी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। भाजयुमो ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गरिमा से जुड़े मुद्दों पर वह मुखर होकर विरोध दर्ज कराता


