February 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय पत्रकार श्रवण साहू जी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुःख छा गया।
श्रवण साहू पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता, निर्भीक लेखनी और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने सदैव समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी लेखनी के माध्यम से आमजन की आवाज को मंच प्रदान किया।
उनके निधन से क्षेत्र ने एक सजग, सक्रिय और समर्पित पत्रकार को खो दिया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.