कोरबा में गूंजेगा हनुमंत कथा का जयघोष: सनातनी युवाओं से ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। धर्म और संस्कृति की अलख जगाने हेतु शहर में पंचदिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। हिंदुत्व के प्रखर उद्घोषक एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पावन उपस्थिति में होने वाली इस कथा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सनातनी युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया है।
आयोजन समिति ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यालय पहुँचकर समयदान करें और धर्म, राष्ट्र व संस्कृति की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। समिति के अनुसार, युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही यह आयोजन भव्य और यादगार बनेगा।
आयोजन का कार्यालय आईसीआईसीआई बैंक के बाजू में, टी.पी. नगर, कोरबा में संचालित है, जहाँ इच्छुक युवा संपर्क कर सकते हैं।
आह्वान में कहा गया है— “आज नहीं तो कभी नहीं, सनातनी युवा अब तुम्हारी बारी है।”
शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩

