February 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कोरबा का दायित्व श्री कुल सिंह कंवर को, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/** कोरबा, 18 फरवरी 2026भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कोरबा के जिला अध्यक्ष पद पर श्री कुल सिंह कंवर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संगठन की मजबूती एवं जनजातीय समाज के उत्थान को ध्यान में रखते हुए श्री कंवर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

 

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री कुल सिंह कंवर को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा जनजातीय समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी श्री कंवर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन विस्तार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
इस नियुक्ति को भाजपा संगठन के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.