February 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में विकास का डबल धमाका: वार्ड 27-28 में 72 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन लोकार्पित

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा, 18 फरवरी 2026। नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत रविशंकर नगर जोन के वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 में 72 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया गया। अतिथियों ने निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश निगम अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को दिए।
इन कार्यों पर खर्च होंगे 72 लाख रुपये
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 28 अंतर्गत कुआंभट्ठा बुधवारी बायपास स्थित विवेकानंद सेवा सदन के द्वितीय तल में 25 लाख रुपये की लागत से हाल एवं कक्ष निर्माण सहित अन्य विस्तार कार्य कराए जाएंगे।
इसी वार्ड में कन्या महाविद्यालय के पीछे ब्रह्मवाटिका के पास 5 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण तथा ‘अपना घर’ के समीप 30 लाख रुपये की लागत से अहाता निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य किए जाएंगे।

 

 

वहीं वार्ड क्रमांक 27 के महाराणा प्रताप नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में 12 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं कलवर्ट निर्माण कराया जाएगा। दशहरा मैदान, महाराणा प्रताप नगर में आयोजित भूमिपूजन समारोह में इन सभी कार्यों का विधिवत शुभारंभ हुआ।
नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनसेवा को समर्पित
वार्ड क्रमांक 27 के महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने भवन को जनसेवा हेतु समर्पित किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सामुदायिक भवन में कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था हेतु अपने मद से 25 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की तथा तत्काल राशि जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
“कोरबा की जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी धरोहर”
अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि बीते 2 वर्ष 1 माह के कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र के लिए विभिन्न मदों से लगभग 850 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जबकि पूरे कोरबा जिले में लगभग 5000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल को भी उन्होंने गौरवपूर्ण बताया।
“कोरबा ने फिर पकड़ी विकास की रफ्तार” – महापौर
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कुछ वर्षों से कोरबा का विकास ठहर गया था, लेकिन अब पुनः विकास की तेज रफ्तार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बस्ती एवं स्लम क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है।
महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन को कोरबा के विकास की आधारशिला बताया।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद किशन कैवर्त, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेत्री रुकमणी नायर, ज्योति वर्मा, झकेन्द्र देवांगन, अजय दास वैष्णव, जयकृष्ण तिवारी, सोनू भाटिया, श्रीधर द्विवेदी, सुशील गर्ग, डॉ. प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन, शिव जायसवाल, एस.एन. श्रीवास, सुरेंद्र राजवाड़े, धर्मपाल सोलंकी, जोन कमिश्नर प्रकाश चंद्रा, सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल, किरण साहू, रूचि साहू, महेंद्र सिंह, मोती देवांगन, मुन्नाराम साहू, पुनीराम साहू, आशा सिंह, अंबिका सोनी, विजया शर्मा, निशा पांडेय, राजेश जोशी, निशा मिश्रा, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.