August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा में युवा जोश का विस्फोट: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत, बाइक रैली से गूंजा पूरा मंडल

1 min read

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा एवं महामंत्री मोन्टी पटेल के विधानसभा स्तरीय दौरे के तहत उरगा मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत कर संगठनात्मक एकजुटता का दमदार प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उरगा चौक पर एकत्रित हुए। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत के बाद भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो भारत भवन पहुंची, जहां परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा एवं महामंत्री मोन्टी पटेल का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि नए नेतृत्व में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

 

 

बैठक में जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और विशेष रूप से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा उरगा मंडल के महामंत्री संजय वैष्णव, उपाध्यक्ष हरीश साहू, युवा मोर्चा रजगामार मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, जनार्दन कंवर, धरम मरार, ओम साहू, कमलेश अनंत, चुन्नीलाल पाटील, खुशदिल आदिले, रोहित सोनवानी, दिलीप कौशिक, रविंद्र सोनी, सीताराम कैवर्त, रामावतार चंद्रा सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने स्पष्ट संकेत दिया कि उरगा मंडल में संगठन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.