August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाशिवरात्रि पर श्री सप्तदेव मंदिर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, महारूद्राभिषेक एवं वैदिक हवन से भक्तिमय हुआ वातावरण

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। शहर के हृदय स्थल मेन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भगवान शिव का विधिवत महारूद्राभिषेक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की ध्वनि के बीच भक्तों ने दूध, दही, घृत, शहद, गंगाजल एवं बिल्वपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।

 

 

इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मुख्य पुजारी पंडित नवीन तिवारी, पंडित सोमदत्त द्विवेदी एवं बी.एम. शर्मा महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन कुंड में आहुति देते हुए भक्तों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और समाज के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण स्पष्ट झलकता रहा।
इस पावन अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, संजय मोदी, भगवतीप्रसाद गोयनका, विजय गोयनका, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, शिखा मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, वेदांत मोदी, अयन मोदी, अवन्या मोदी, वैद्यिक मोदी, सरला मित्तल, आशीष सिंह, शीतल कौर, ज्योति यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भगवान शिव से समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
महाशिवरात्रि के इस दिव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि शहरवासियों को एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा के सूत्र में भी पिरोया। देर रात्रि तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा और पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर रहा। आयोजन की भव्यता और अनुशासन ने इसे नगर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में एक विशेष स्थान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.