August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली-तानाखार में भाजपा की जीत का शंखनाद, युवा शक्ति के साथ मैदान में उतरे जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चैतमा मंडल, पोड़ी लाफा मंडल एवं पाली मंडल में व्यापक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्रामों एवं नगरों में कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और संगठन के प्रति युवाओं का जोश स्पष्ट रूप से नजर आया।

 

 

प्रवास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ परिचर्चात्मक बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में युवा जोहार अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रूपरेखा तय की गई तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
पाली-तानाखार प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने माँ महिषासुर मर्दिनी चैतुरगढ़ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं संगठन की विजय के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में धार्मिक आस्था और संगठनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला।
बैठकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी चुनाव में पाली-तानाखार विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक को पराजित कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी साकार होगा जब संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा, प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा और युवा शक्ति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

 

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर संपर्क अभियान, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। संगठन की एकजुटता और समर्पण से ही पाली-तानाखार में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सकती है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम युवा जोहार अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रवास कार्यक्रम ने पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा दी है और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.