February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ महिला शक्ति के संग बजट संवाद — कोरबा में गूंजा विकसित भारत @2047 का संकल्प ✨

 

 

🌸 केंद्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा महिला मोर्चा का ऐतिहासिक संवाद, महिलाओं की भागीदारी से सशक्त भारत का आह्वान 🌸

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी रहीं। उन्होंने केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नींव महिला सशक्तिकरण पर टिकी है।

 

 

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्रीमती अशोक बाई कंवर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत करतला), श्रीमती सोनी कुमारी झा (अध्यक्ष, नगर पालिका बाकीमोगरा) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिससे पूरा परिसर उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभाव से सराबोर नजर आया।

 

🔶 विकसित भारत के संकल्प का बजट — जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्रीय बजट 2026-27 एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है, इसलिए छात्राओं, बहनों और माताओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रावधान इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता हैं। उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बताया कि रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में बड़े निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, वहीं आयकर में राहत से मध्यम वर्ग को बड़ा संबल मिलेगा।

 

🔶 महिलाओं की भागीदारी ही राष्ट्र की ताकत — श्रीमती सरला कोसरिया
मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिलाएं पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य बनकर नेतृत्व कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राष्ट्र की “रीढ़” मानती है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं के आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही निशुल्क शिक्षा, गणवेश, भोजन और सरस्वती साइकिल जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे बेटियों के भविष्य को मजबूती मिल रही है।

 

🔶 योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का आह्वान — महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हो रही हैं। इन योजनाओं को हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुँचाने में भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाएँ।

 

🌺 भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार का संदेश 🌺
“केंद्रीय बजट 2026-27 महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह खोलने वाला बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़े प्रावधानों से बेटियाँ आगे बढ़ेंगी और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। महिला मोर्चा का संकल्प है कि बजट की हर जनकल्याणकारी योजना की जानकारी घर-घर तक पहुँचे और कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे। विकसित भारत @2047 के निर्माण में नारी शक्ति की निर्णायक भूमिका है। भाजपा महिला मोर्चा इस लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर जनसेवा और जनजागरूकता अभियान चलाता रहेगा।”

 

 

 

कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, समाजसेविका सुधा झा, वैशाली रत्नपारखी, योगेश मिश्रा, नीरज ठाकुर, कमल सिंह, अनिल वस्त्रकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाओं को सरल भाषा में महिलाओं तक पहुँचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी बनाना रहा। पूरे आयोजन के दौरान “विकसित भारत @2047” का संकल्प महिला शक्ति के उत्साह और ऊर्जा के साथ गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.