February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ‘बजट युवा संवाद’ की बड़ी पहल — वैभव शर्मा के नेतृत्व में 1000 युवाओं से होगा सीधा संवाद

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन 09 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 10:00 बजे श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में लगभग 1000 युवक-युवतियाँ सहभागिता कर युवाओं से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र सरकार के बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी देना तथा युवाओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं अपेक्षाओं को जानना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला जी युवाओं को बजट की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर माननीया श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी, प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र देवांगन जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री कोमल पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
भाजयुमो जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला महामंत्री मोंटी पटेल ने जिले के समस्त युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” को सफल बनाएं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.