August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कोरबा आगमन की तैयारी तेज — जश्न रिज़ॉर्ट में 11 फरवरी को अहम बैठक

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा  परम पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी (बागेश्वर धाम) के कोरबा में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 11 फरवरी (बुधवार) को जश्न रिज़ॉर्ट, कोरबा में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे कोरबा में होने वाला आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप ले सके।
बैठक का आयोजन अपना घर सेवा आश्रम, कोरबा द्वारा किया जा रहा है।
अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु—
मो.: 9827952504, 7354479283, 7067299222, 8329958947, 9098888882
आयोजकों ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों एवं वरिष्ठजनों को बैठक में आमंत्रित करें और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.