February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुनालिया पुल के समीप MR. केक मेकर्स एवं हमर अमृततुल्य की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र सुनालिया पुल मल्टीलेवल पार्किंग के समीप प्रमोद जांगड़े जी द्वारा संचालित MR. केक मेकर्स एवं हमर अमृततुल्य की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने फीता काटकर विधिवत रूप से नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

 

 

उद्घाटन समारोह में महापौर के साथ प्रमुख रूप से चंद्रमा सिंह राजपूत, अवस्थी जी, डब्बू सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी वर्ग, युवा साथी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर जांगड़े परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा शहर में इस प्रकार के नए एवं आधुनिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने MR. केक मेकर्स और हमर अमृततुल्य की टीम को गुणवत्तापूर्ण सेवा, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। MR. केक मेकर्स में विभिन्न फ्लेवर के केक, पेस्ट्री एवं बेकरी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, वहीं हमर अमृततुल्य में शुद्ध, स्वादिष्ट चाय एवं नाश्ते की सुविधा ग्राहकों को प्रदान की जाएगी। नई शाखा खुलने से सुनालिया पुल क्षेत्र एवं आसपास के नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वाद और सुविधा का लाभ मिलेगा।
शुभारंभ अवसर पर प्रतिष्ठान परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। आगंतुकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा मिठाइयों के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.