February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘सहयोग केंद्र बना समाधान का भरोसेमंद मंच’ — एक ही दिन में 53 आवेदनों का निपटारा, मंत्री दयालदास बघेल ने कार्यकर्ताओं से की सीधी मुलाकात

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, विकास से जुड़े अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी उदाहरण देखने को मिला। सहयोग केंद्र में आज 80 से अधिक विषयों से संबंधित 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का तत्काल निराकरण कर दिया गया।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल स्वयं सहयोग केंद्र पहुंचे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की। मंत्री श्री बघेल ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया।
सहयोग केंद्र में आज लगभग 200 से अधिक लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से यह स्पष्ट हुआ कि सहयोग केंद्र आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए एक भरोसेमंद समाधान मंच के रूप में उभर रहा है। आज प्राप्त आवेदनों में विकास कार्यों से जुड़े विषयों की संख्या सर्वाधिक रही, जिनमें सड़क, बिजली, पानी, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इस दौरान सहयोग केंद्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, सहयोग केंद्र प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज की विशेष उपस्थिति रही। इन सभी पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए समन्वय करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सहयोग केंद्र की यह सक्रियता संगठन और जनता के बीच विश्वास के सेतु के रूप में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.