August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह का भव्य आगमन हुआ। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। आगमन के साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, रायपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि उनके इस दौरे के दौरान प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती, विकास योजनाओं की समीक्षा, कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे से छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा, जिससे प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। गृह मंत्री का यह प्रवास राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, अमित शाह का रायपुर आगमन छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास कार्यों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण संदेश देता है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में कई बड़े फैसले और घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.