March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रवि पुष्य नक्षत्र में बच्चों के स्वास्थ्य का संकल्प: कोरबा में होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//*  कोरबा “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत एक विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार, को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10–11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।
आयोजन में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेद पद्धति के अनुसार स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षा क्षमता सुदृढ़ की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उपयुक्त आहार–विहार की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है और अभिभावकों से इसे अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की गई है।
स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार हेतु पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और लंबी प्रतीक्षा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.