March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गांव–गांव जन जोहार, वीबी–जी राम जी योजना का संदेश: डॉ विजय राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों तक पहुंची केंद्र सरकार की गारंटी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई महत्वाकांक्षी विकसित भारत–जी राम जी योजना (VB-G Ram Ji) को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ निरंतर सक्रिय है।

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के मार्गदर्शन, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा श्री गोपाल मोदी जी के आह्वान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवासा पहुंचकर जन जोहार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी।

 

डॉ विजय राठौर जी ने ग्रामीणों को बताया कि विकसित भारत–जी राम जी योजना, मनरेगा का उन्नत और प्रभावी स्वरूप है, जिसके तहत अब ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार की सुविधा मिलेगी। दिसंबर 2025 में घोषित इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आय में वृद्धि, जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देना तथा मजदूरी का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत यदि 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, तो ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान किया गया है। साथ ही गांव के विकास कार्य—जैसे तालाब निर्माण, सड़क, जल संरक्षण—का चयन ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी, महामंत्री श्री अमरनाथ कौशिक जी, उप सरपंच श्री नाजिम मोहम्मद जी, श्री शिवलाल यादव जी, श्रीमती शारदा यादव जी, श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव जी, श्री रामेश्वर श्रीवास जी, श्री बजरंग यादव जी, श्री नरेंद्र अहीर जी, श्री दिनेश बाजपेई जी, श्री हबीब जी, श्री दिलहरण सिंह कंवर जी, श्री पंचराम जी, श्री किशन जी, श्री प्रीतम जी, श्री शांतिलाल तिवारी जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने योजना के प्रति उत्साह दिखाया और इसे गरीबी उन्मूलन, आत्मनिर्भर गांव और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.