March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा को मिला नया नेतृत्व, भैया श्री उत्तम सिंह रंधावा बने जिलाध्यक्ष

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//* कोरबा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोरबा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भैया श्री उत्तम सिंह रंधावा जी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
भैया श्री उत्तम सिंह रंधावा जी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यशैली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने तथा सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सक्रिय नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भैया श्री उत्तम सिंह रंधावा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, सदस्यता अभियान को गति मिलेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
भैया श्री उत्तम सिंह रंधावा जी की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.