February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*सैकड़ों किसानों को आत्महत्या के लिए विवश करने का कलंक ढो रही कांग्रेस आज किसानों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है- भाजपा*

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****// *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के किसान की आत्महत्या को लेकर ओछी राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को इतने संवेदनशील मुद्दे पर झूठ परोसने से पहले तथ्य और सत्य की पड़ताल कर लेनी थी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि ग्राम बोहरभेड़ी निवासी मृतक किसान खोमन साहू के भाई मनसुख लाल ने पत्र लिखकर ट्रैक्टर की किश्त की राशि की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण अपने भाई (मृतक किसान) के परेशान होने की बात कही है। इससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि इसके चलते ही किसान ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे बैज ने एक नितांत संवेदनशील और व्यक्तिगत आर्थिक समस्या का राजनीतिकरण करने का अशोभनीय कृत्य किया है। उन्होंने कहा कि टोकन नहीं मिलने के झूठा प्रलाप करना कांग्रेसियों की एक नई लत बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति सतत चिंतनशील है और वह हर किसान का एक-एक दाना धान खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों के साथ कदम-कदम पर हुआ छल-कपट बैज को कतई नहीं भूलना चाहिए। किसानों के आत्मसम्मान को रौंदने व सैकड़ों किसानों को आत्महत्या के लिए विवश करने का कलंक ढो रही कांग्रेस आज किसानों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है। भाजपा कांग्रेस के निर्लज्ज राजनीतिक आचरण की निंदा करती है।
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.