February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*कांग्रेस को भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अध्ययन कर बयान देना चाहिए, जनता को गुमराह न करें : डॉ. मिश्रा*

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//***रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर प्रदेश में गलत माहौल बनाने का काम कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के नाते कांग्रेस को शिकायत करने का अधिकार तो है पर कांग्रेस उन शिकायतों के समाधान के बजाय झूठ बोलकर ओछी राजनीति कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट रूप से यह विषय रखा है, जो आम जनमानस को समझ में आ रहा है। कांग्रेस मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने से रोक रही है क्योंकि वह घुसपैठियों को बचाना चाहती है। भारत का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता को भारत का नागरिक होना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि घुसपैठियों को भारत का नेतृत्व चुनने का अधिकार नहीं है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है। लेकिन कांग्रेस आज देश में भ्रामक प्रचार कर रही है और देश का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को यह समझना होगा कि निर्वाचन आयोग और भाजपा अलग-अलग हैं। एसआईआर चुनाव आयोग करा रहा है, और उसके सामने भाजपा और कांग्रेस, दोनों की स्थिति एक समान है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो हम भी निर्वाचन आयोग से उसकी शिकायत करते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर प्रदेश को इसलिए गुमराह कर रही है क्योंकि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कांग्रेस के संरक्षण में ही हुई हैं और अब जब उसे दुरुस्त करने का काम हो रहा है तो कांग्रेस के लोगों को अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है। कांग्रेस को तकलीफ इसी बात से है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एसआईआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के शासनकाल में भी यह प्रक्रिया पूरी की जाती रही है, पर हमने उस पर कभी सवाल खड़े नहीं किए। आज कांग्रेस एसआईआर पर सवाल खड़ा करके उस संविधान का अपमान कर रही है, जिसमें यह व्यवस्था दी गई है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं व व्यवस्थाओं पर निराधार आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.