August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

केसीसी में सरस्वती पूजा के साथ बसंत पंचमी का भव्य आयोजन, ज्ञान-आराधना में लीन रहे विद्यार्थी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) में बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। पूरे महाविद्यालय परिसर में पीले वस्त्र, पुष्प सज्जा और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है, जिसे सभी ऋतुओं का राजा कहा गया है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि निर्मल होती है तथा जीवन में सकारात्मक सोच और ज्ञान का विकास होता है।

 

 

इस अवसर पर पंडित हेमंत शर्मा के सान्निध्य में मां सरस्वती के समक्ष विधिवत सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, जगदीश वंदना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात बीसीए, बीबीए, बीकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए एवं एम.एससी. (कंप्यूटर विज्ञान) के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुंडू, इरविन कुमार, सुरभि राठौर, मेधा सोनी, उमाकांत कैवर्त, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी एवं पियूष साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया।
बसंत पंचमी के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.