February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस में यातायात जागरूकता की गूंज, 250 से अधिक लोगों ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से कोरबा जिले के आत्मानंद विद्यालय, पंप हाउस परिसर में एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रभा सिंह, गणमान्य नागरिक वक्ति राम, किशोर यादव (पूर्व पार्षद) सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यातायात शाखा से एएसआई श्री मनोज राठौर ने उपस्थित जनसमूह को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, तथा सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
एएसआई श्री राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि,
“सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे, तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। विशेषकर विद्यार्थियों को कम उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी ऐसे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन ने विद्यार्थियों और नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर नई चेतना का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.