February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

**धान खरीदी पर साय सरकार का सख्त पहरा, कांग्रेस की झूठी राजनीति बेनकाब

 

किसानों को एक दाना भी बेचने में न हो दिक्कत, 3100 में खरीदी मोदी की गारंटी : देवलाल ठाकुर**

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसान हित उसके शासन का केंद्र बिंदु है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और झूठी बयानबाज़ी के सहारे राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर किसानों को गुमराह करने की साज़िश अब सफल नहीं होने वाली है।
राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष और सतत ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देश हैं कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को हर आवश्यक सुविधा समय पर और सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए।
3100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी — देश में सबसे अधिक मूल्य
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा और बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है।
आंकड़े बोले – कांग्रेस के झूठ पर करारा प्रहार
देवलाल ठाकुर ने तथ्य रखते हुए बताया कि —
प्रदेश में 27,43,135 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया
अब तक 21,31,843 किसान अपना धान बेच चुके हैं
खरीफ वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
चालू वर्ष में अब तक 116 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है
किसानों को 27,414 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किया जा चुका है
धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि ये आंकड़े कांग्रेस की हर उस बात को झुठला देते हैं, जिसमें वह धान खरीदी पर सवाल खड़े कर रही है।
धान तस्करी पर साय सरकार की सटीक रणनीति
श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों से धान की अवैध तस्करी रोकने के लिए साय सरकार पूरी सतर्कता और रणनीति के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और किसानों के नाम पर राजनीति करना छोड़ना चाहिए।
2740 उपार्जन केंद्र, मजबूत व्यवस्थाएँ
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए —
2740 उपार्जन केंद्र संचालित
सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में
सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ
सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसान को न लाइन में खड़ा होना पड़े, न भुगतान के लिए भटकना पड़े।
भाजपा किसान मोर्चा भी मैदान में
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी वैभव वैष्णव बैरागी भी उपस्थित रहे और सरकार की किसान हितैषी नीतियों को मजबूती से सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.