भाजपा में युवा नेतृत्व का बड़ा धमाका 45 वर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, सरोज पांडेय दीदी ने बताया “संगठन का भविष्य”






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक राजनीति में बड़ा संदेश देते हुए श्री नितिन नबीन जी को 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। महज 45 वर्ष की आयु में पार्टी की कमान संभालना भाजपा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है, जिसे संगठन में पीढ़ीगत बदलाव और आक्रामक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही नितिन नबीन जी युवा कार्यकर्ताओं की उम्मीद और वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास के प्रतीक बनकर उभरे हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन को चुनावी मजबूती और अनुशासन प्रदान कर चुके हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदी सुश्री सरोज पांडेय जी ने नितिन नबीन जी को बधाई देते हुए कहा कि
“यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि भाजपा के भविष्य की घोषणा है। नितिन नबीन का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा, नई रणनीति और नई धार देगा।”
सरोज पांडेय दीदी ने कहा कि नितिन नबीन जी का कार्यकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण, तेज निर्णय क्षमता और संगठन पर मजबूत पकड़ आने वाले समय में भाजपा को राजनीतिक रूप से और अधिक अजेय बनाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले चुनावी दौर में पार्टी पूरी ताकत, तकनीक और रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।
देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह, गर्व और आत्मविश्वास का माहौल है। संगठन के भीतर इसे “नया युग – नई नेतृत्व शैली” की शुरुआत माना जा रहा है।





