August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कायस्थ महासभा 7235 को मिला मजबूत राष्ट्रीय नेतृत्व, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार वर्मा बने राष्ट्रीय संगठन सचिव व बिहार प्रदेश प्रभारी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//** कोरबा  नई दिल्ली/पटना/लखनऊ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुंगेर (बिहार) निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश प्रभारी बिहार के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कोर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात किया गया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश कुमार श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश कुमार वर्मा अपने पत्रकारिता अनुभव, संगठनात्मक समझ और समाज के प्रति समर्पण के बल पर कायस्थ महासभा 7235 को न केवल बिहार प्रदेश में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती प्रदान करेंगे और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजेश कुमार वर्मा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं बिहार प्रदेश प्रभारी मनोनीत होने पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव (रिंकू भईया), कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे, डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, डॉ विवेक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव चुन्नू, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट, हाईकोर्ट मुंबई) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव (दीनू भईया), छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन सचिव जय प्रकाश श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार, प्रतापगढ़), पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना, गिरिजेश श्रीवास्तव, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव (गुड्डू एडवोकेट), राकेश श्रीवास्तव (प्रशासनिक अधिकारी), मनोज श्रीवास्तव (काशी) सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसे महासभा के लिए शुभ संकेत बताया।
मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भईया) एवं राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अवनीश श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ), अजय वर्मा (अज्जू), विनय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक), राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ पंकज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव ने भी शुभकामनाएं दीं।
महिला शाखा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुश्री साक्षी श्रीवास्तव, महाराष्ट्र महिला शाखा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल श्रीवास्तव (राजू), मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश निगम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव (रिंकू), बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव (झांसी), पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अध्यक्ष संतोष वर्मा, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यांश श्रीवास्तव सहित युवा प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारियों ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिजीत सिन्हा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ सलील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव (मोनू) तथा युवा राष्ट्रीय महासचिव सृजन श्रीवास्तव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में बिहार प्रदेश में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस व्यापक समर्थन और शुभकामनाओं के साथ राजेश कुमार वर्मा की नियुक्ति को कायस्थ महासभा 7235 के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय प्रभाव को मजबूत करने वाला निर्णय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.