एक दिवसीय दौरे पर कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य व आत्मीय स्वागत






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//कोरबा, 11 जनवरी 2026
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा जिले के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हेलीपेड पर पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गरिमामय, भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री श्री साय के स्वागत के लिए प्रमुख रूप से वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की और जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह दौरा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, जनसंपर्क और प्रशासनिक समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस प्रवास से कोरबा जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





