February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1100 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में गूंजेगा महामृत्युंजय मंत्र

 

कपिलेश्वर मंदिर व दादर खुर्द शिव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, मंत्री-महापौर सहित गणमान्य अतिथि होंगे सहभागी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा  हर हर महादेव के पावन उद्घोष के साथ कोरबा नगर में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व का आयोजन संपन्न होने जा रहा है। भारत के सर्वाधिक प्राचीन एवं विश्वविख्यात मंदिरों में से एक सोमनाथ मंदिर, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम तथा सबसे प्राचीन ज्योतिर्लिंग के रूप में सनातन धर्म में प्रतिष्ठित है, उसके 1100 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर नगर में विशेष पूजन-अर्चन एवं महामृत्युंजय जाप का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना चंद्रदेव द्वारा की गई थी। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक भी है। अनेक बार आक्रमणों के बाद भी इस मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जो यह दर्शाता है कि सनातन संस्कृति को नष्ट नहीं किया जा सकता। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव की अमरता, संरक्षण एवं नवचेतना का प्रतीक माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र को मृत्यु पर विजय, रोग नाश, दीर्घायु एवं मानसिक शांति प्रदान करने वाला मंत्र माना गया है। इसी भाव के साथ इस पावन मंत्र जाप का आयोजन जनकल्याण एवं समाज की सुख-समृद्धि हेतु किया जा रहा है।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर एवं जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिनमें
माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन),
माननीय श्री गोपाल मोदी जी (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी)
एवं माननीय श्रीमती संजू देवी राजपूत जी (महापौर, कोरबा) विशेष रूप से शामिल होकर पूजा-अर्चन में सहभागिता करेंगे।
महामृत्युंजय जाप कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
🔱 प्रथम स्थल
📅 दिनांक – 10 जनवरी 2026
⏰ समय – प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान – कपिलेश्वर मंदिर, रविशंकर शुक्ला नगर, वार्ड क्रमांक-26
🔱 द्वितीय स्थल
📅 दिनांक – 10 जनवरी 2026
⏰ समय – प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान – शिव मंदिर, दादर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दादर खुर्द
समाज के सभी वर्गों को आमंत्रण
आयोजन समिति द्वारा प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक व सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सनातन धर्म की परंपरा, शिव भक्ति और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
🪷 विनीत
डॉ. राजेश राठौर
अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल
मंडल पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.