“संगठन को नई ऊर्जा: मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट, दी शुभकामनाएं”






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****// कोरबा रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण दायित्व संभालने पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने दिल्ली में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भेंट संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुलाकात के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने श्री नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि श्री नबीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे। बातचीत के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की भावी रणनीतियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर अनुशासन, संगठन और सेवा भावना के आधार पर कार्य कर रही है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
इस सौजन्य भेंट को संगठनात्मक समन्वय और आपसी संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।





