“छत्तीसगढ़ पहुँचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसमर्थन—दिल से कहा, ‘छत्तीसगढ़ से मेरा आत्मीय रिश्ता’”
1 min read
भव्य स्वागत के बीच दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे, जहाँ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट परिसर में स्वागत गीत, विजय नारों और पुष्पगुच्छों के साथ गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ से दिल का रिश्ता बताया
स्वागत से अभिभूत नितिन नबीन ने कहा कि
“छत्तीसगढ़ से मेरा दिल का रिश्ता है। यहां का प्रेम, यहाँ के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण अद्वितीय है। मेरी हर जीत में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं का योगदान अविस्मरणीय है।”
उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में छत्तीसगढ़ संगठन द्वारा मिले सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
राजभाषा दिवस पर दी शुभकामनाएँ
अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
“छत्तीसगढ़ी भाषा इस मिट्टी की आत्मा है, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरे देश को प्रेरणा देती है।”
एयरपोर्ट पर रहे ये प्रमुख नेता
नितिन नबीन के स्वागत के दौरान कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे—
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
मंत्री केदार कश्यप
टंक राम वर्मा
गुरू खुशवंत साहेब
महामंत्री यशवंत जैन
अखिलेश सोनी
डॉ. नवीन मारकण्डेय
सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
एयरपोर्ट पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह इस कदर था कि जगह–जगह ढोल–नगाड़ों और पारंपरिक तरीके से स्वागत के दृश्य देखने को मिले।
