March 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विकास महतो ने दी दीपावली और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं — खुशियों, उमंग और समृद्धि का संदेश

कोरबा। दीपों का पर्व दीपावली और आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर विकास महतो ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली और छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय, सत्य की स्थापना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं छठ पूजा सूर्य देव और छठी मइया के प्रति आस्था, श्रद्धा और आत्म अनुशासन का पर्व है, जो जीवन में शुद्धता, संकल्प और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना जगाता है।
विकास महतो ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली और छठ दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और स्वच्छता के साथ मनाएं ताकि समाज में सौहार्द और आनंद का वातावरण स्थापित हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.