March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने दी छठ एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने छठ पर्व और दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला लेकर आए तथा छठ मइया सबके परिवारों को आरोग्य, आनंद और उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें।
अभिषेक गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि यह दोनों पर्व भारतीय संस्कृति की पवित्रता, श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। दीपावली जहां अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, वहीं छठ पर्व सूर्य उपासना का पावन पर्व है जो आत्म अनुशासन, संयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.