December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

घोघरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी अब करने लगे लीपापोती….सूत्रों के जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र के रिकॉर्ड में है 78 बोरा धान पर यहां भी वही कहानी मंडी से गायब है धान। आईये जानते है, क्या है माजरा।

इंडिया24टुडे वेबडेस्क।

देवेन्द्र रात्रे।
मालखरौदा। जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले धान खरीद केंद्र घोघरी प्रभारी की लापरवाही चरम सीमा पर है पर जिम्मेदार अधिकारी मुखदर्शक बने हुए हैं जिसका फायदा हेमंत कुमार साहू उठा रहे हैं।

खबर लगते ही दूसरे दिन धान खरीदी केंद्र को किया साफ

आपको बता दे धान खरीदी केंद्र में बरदाना को केंद्र में फेकने का लापरवाही को हमारे चैनल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिससे घोघरी धान खरीदी प्रभारी हेमंत साहू डर कर अब धान खरीदी केंद्र में बिखरे धान बोरा को घोघरी के लोगों से ले जाने की को कहा,जिससे घोघरी धान खरीदी प्रभारी हेमंत साहू सवालों के घेरे में आ गए हैं क्योंकि जितने भी धान खरीदी केंद्र में धान का बोरा बचा होता उसका रिकॉर्ड रखना होता है पर घोघरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है।


सूत्रों के जानकारी के अनुसार धान गबन का मामला भी आ सकता है सामने

धान खरीदी केंद्र घोघरी में लगातार हमारे चैनल द्वारा सच्चाई को सामने लाने के लिए इस मामले के जड़ तक जा रहे हैं जिससे अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी धान खरीदी केंद्र में रिकॉर्ड में 78 बोरा सरकारी धान होने की जानकारी मिल रही है और कुछ दिनों पहले ही धान खरीदी केंद्र से प्रभारी द्वारा ले जाया गया है जिससे मामला गरमाते जा रहा है पर जिम्मेदार अधिकारी मुखदर्शक बने हुए हैं,अब देखना होगा कि आखिर कब धान खरीदी केंद्र प्रभारी हेमंत साहू के ऊपर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.