July 23, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सरिया मण्डल भाजपा ने चलाया सेवा ही संगठन कार्यक्रम


इस दौरान मास्क,सूखा राशन व सेनेटाइजर वितरण कर की जनसेवा


सरिया
लोक कल्याण को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के बेमिसाल-सात साल पूर्ण होने पर महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में सरिया मण्डल भाजपा ने सभी 14 अलग-अलग शक्ति केन्द्र मुख्यालय क्रमशः भीखमपुरा, पंचधार,पुजेरीपाली,सरिया नगर, सांकरा,लुकापारा,सुरसी,बरपाली,बार,बोन्दा,कटंगपाली,साल्हेओना,मानिकपुर व गोबरसिंहा में पहुंचकर “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम अंतर्गत मास्क वितरण,जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरण सहित सेनेटाइजर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में सजग रहने एवं सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने,साबुन से नियमित हाथ धोने,सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं भीड़भाड़ में जाने से बचने के लिए लोगों से जागरूक किया तथा वैक्सीन टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया।
मौके पर मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री चूड़ामणि पटेल,जिला भाजपा सह संवाद प्रमुख कैलाश पण्डा,सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य सेवकराम पटेल,युवा मोर्चा प्रभारी जुगल किशोर अग्रवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही,मण्डल भाजपा मंत्री रत्नाकर प्रधान,दीपमाला अनिल जांगड़े,आई.टी.सेल संयोजक शुकदेव दुआन,सोशल मीडिया संयोजक गोवर्धन निषाद,सुरेन्द्र प्रधान,रामकुमार नायक,गोपाल शर्मा,दशरथ साहू,सोमप्रकाश पाणिग्राही,रूपराम डनसेना,देवानंद सामल,अरूण शराफ,अमन शर्मा,नरेश पटेल, भोपाल पटेल,युधिष्ठिर निषाद,अलेख दास,फकीर चरण साहू लिंगेश्वर भोय, हरेकृष्ण सिंह,बुलु साहू,सुरेन्द्र साहा,आनंद सतपथी,आत्माराम साहा,शम्भूनाथ प्रधान,जगदीश साहू,विष्णु नायक,पवन साहू समेत मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र के प्रभारी तथा संयोजक वह सह संयोजक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.