August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं✨

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 19 अक्टूबर 2025।
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सामाजिक सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। सभी लोग मिलजुलकर इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं और स्वच्छता, सद्भाव तथा एकता का संदेश फैलाएं।
अध्यक्ष पवन सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों का सहयोग करें।
उन्होंने अंत में सभी नागरिकों को शुभकामना देते हुए कहा —
“मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वरदान दें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.