February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं — नगरवासियों के जीवन में उजाला और समृद्धि की कामना

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने नगरवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि “दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सौहार्द के दीप जलाएं।” उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सुरक्षित, स्वदेशी और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.