February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सतनामी कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 21 अक्टूबर को — मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा, 19 अक्टूबर 2025।
कोरबा सतनामी कल्याण समिति, जिला कोरबा (पंजीयन क्रमांक 2730) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 21 अक्टूबर, दिन मंगलवार, शाम 4 बजे सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य, उद्योग, श्रम विभाग एवं आबकारी (छ.ग. शासन) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह की अध्यक्षता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कौशले करेंगे। वहीं कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, सीजी राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित के कार्यपालक निदेशक एवं सिष्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. बंजारा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.पी. खाण्डे, निवर्तमान अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे, पार्षद वार्ड क्र. 15 श्रीमती प्रेमलता बंजारे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरबा सतनामी कल्याण समिति का चुनाव 14 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.पी. खाण्डे के नेतृत्व में सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर कोरबा में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ था। इस चुनाव में नारायण लाल कुर्रे अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता देवी पाटले उपाध्यक्ष, आर.डी. भारद्वाज सचिव, मनोद मनहर कोषाध्यक्ष, तथा सचिव कुर्रे, त्रिवेन्द्र आदिले और वरुण घृतलहरे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से सतनामी समाज प्रांगण में डोम का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही, पूर्व पदाधिकारियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर राज महंत श्री संतदास दीवाकर के मार्गदर्शन में चौका मंडली द्वारा चौका आरती एवं पूजा कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के पश्चात शाम 7:00 बजे से प्रीति भोज का आयोजन किया गया है।
संपूर्ण कार्यक्रम सतनामी समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.