February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनहित को प्राथमिकता देती भाजपा सरकार — केदार कश्यप ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई मामलों का हुआ तत्काल निराकरण

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित जन सहयोग केंद्र में आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है तथा हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर गंभीरता से कार्य हो रहा है।
श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना है। आज प्रदेश सरकार ने जन सहयोग केंद्र जैसे माध्यमों से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान किया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुँचे। जन सहयोग केंद्र में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के माध्यम से कर दिया गया। शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया है।
इस अवसर पर जन सहयोग केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
श्री केदार कश्यप ने सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय है — “जनता के द्वार पर समाधान”।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.