February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सरदार@150 एकता मार्च’ राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ भाजपा की सक्रिय भागीदारी — राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली अभियान की दिशा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सरदार@150 एकता मार्च’ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप देने के लिए नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अभियान की रणनीति को लेकर विभिन्न विषयगत सत्रों में सहभागिता की।

 

 

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने देशभर से आए पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने ‘एकता मार्च’ के उद्देश्य, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी।
नेताओं ने बताया कि ‘एकता मार्च’ के माध्यम से देशभर के युवाओं में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे देश में रैलियां, पदयात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरण अभियानों का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से —
डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री
जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष
जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश मंत्री
सुश्री ऋतु चौरसिया
अंबिकेश केशरी, जिला उपाध्यक्ष
सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘एकता मार्च’ से जुड़ी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.