August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

झमाझम बारिश में भीगकर हुआ भव्य स्वागत — कोरबा पहुँची गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं शहीदी शताब्दी रैली, श्री सप्तदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   कोरबा, 6 अक्टूबर 2025।
गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं शहीदी शताब्दी दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा संपूर्ण प्रदेश में निकाली गई भव्य कीर्तन एवं शहीदी यात्रा आज दोपहर 3 बजे कोरबा पहुँची। यात्रा के श्री सप्तदेव मंदिर पहुँचने पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने झमाझम बारिश के बीच उत्साहपूर्वक स्वागत कर ऐतिहासिक क्षण को अविस्मरणीय बना दिया।
श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में कोरबा के प्रसिद्ध व्यवसायी, धार्मिक-सामाजिक व्यक्तित्व एवं मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने स्वयं बारिश में भीगते हुए कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में पूजा-अर्चना अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —
“गुरु गोविंद सिंह जी ने इस देश के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग और शहादत आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। कोरबा में उनकी शहीदी यात्रा का आगमन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।”
श्री मोदी ने आगे कहा कि जिस तरह नगरवासियों ने यात्रा का श्रद्धा व उत्साह से स्वागत किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरक उदाहरण है।
इस भव्य आयोजन के दौरान श्रद्धालु यात्रा के स्वागत में पूरे मनोयोग से शामिल हुए। मंदिर परिसर में गुरु कीर्तन की मधुर ध्वनियों और जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री अशोक मोदी के साथ शीतल कौर, ज्योति यादव, अन्नू सोनवानी, हरीश राजवाडे और आशीष सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
📍 स्थान : श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा (छत्तीसगढ़)

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.